फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kotputli Borewell Rescue Update 3 Year Old Chetna Still Trapped Rescue Operation Through Piling Machine

Kotputli Borewell: 40 घंटे बाद भी 700 फिट गहरे बोरवेल में चेतना, देसी जुगाड़ फेल; अब फरीदाबाद से आई खास मशीन

Wed, 25 Dec 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 01:03 PM IST
सार

Kotputli Borewell Accident: राजस्थान के कोटपूतली में फंसी बच्ची चेतना को बोरवेल से निकालने की सभी कोशिशें अब तक विफल रही हैं। अब प्रशासन ने नए प्लान के तहत बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी खोदने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Kotputli Borewell Rescue Update 3 Year Old Chetna Still Trapped Rescue Operation Through Piling Machine
मासूम चेतना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली की बढ़ियाली ढाणी में बोरवेल में फंसी चेतना को निकालने के लिए पूरा अमला मौके पर है। कई अफसर तो ऐसे हैं जो दो दिन से मौके पर ही हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक चेतना को निकाला नहीं जा सका है। लभगग 40 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं ऑपरेशन चलते हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन


ऐसे में अब प्रशासन ने नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद से पाइलिंग मशीन बुलाई गई है। जेसीबी से बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी खोदने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर हाइड्रो क्रेन भी बुलाई गई है। मंगलवार को चेतना को बचाने के लिए ‘जे’ हुक काम में लिया गया। कुछ सफलता मिली थी और बच्ची को थोड़ी ऊंचाई तक खींचा भी गया था, लेकिन कैमरे के बार-बार खराब हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आई।



घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम
देर रात लगातार जेसीबी मशीनों द्वारा पीइलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म बनाने का कार्य जारी था। NDRF व SDRF सिविल डिफेंस के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 15-20 फुट गहरा खड्डा खोदा मशीन को लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है, हालांकि सुबह से घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन और बचाव दल का हौसला बरकरार है। बता दें कि मशीन देर रात घटनास्थल पर पहुंची थी। मशीन पहुंचने के बाद लगातार खुदाई का कार्य जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed