{"_id":"64f2b59eede143d5390627f4","slug":"joshi-said-chief-minister-ashok-gehlot-should-resign-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोशी ने गहलोत से की इस्तीफे की मांग; बोले- सुरक्षा देने में असमर्थ सीएम महिला शक्ति से माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोशी ने गहलोत से की इस्तीफे की मांग; बोले- सुरक्षा देने में असमर्थ सीएम महिला शक्ति से माफी मांगें
Sat, 02 Sep 2023 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:40 AM IST
सार
प्रतापगढ़ जिले में गर्भवती महिला से बर्बरता को लेकर प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को महिला सुरक्षा में फेल बताते हुए कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक बार फिर आज राजस्थान शर्मसार हुआ है। जोशी बोले कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचला कोटा में महिला अत्याचार की घटना की प्रशासन को भनक नहीं लगती। ये बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर एक पर है।
विज्ञापन
जिस सरकार के मंत्री अपराध को छुपाने के लिए कहते हैं कि परिवार का मामला है। दुष्कर्म होने पर कहते हैं कि झूठे मुक़दमे हैं, मर्दों के प्रदेश की बात करते हैं। ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। आप गृह मंत्री होते हुए भी कुछ नहीं कर पाए। आप इस्तीफा दे और महिला शक्ति से माफ़ी मांगें कि यह सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पाई।
विज्ञापन