फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Joshi-Meena surrounded the government on black money coming out of the planning department

Jaipur: योजना विभाग से निकली काली कमाई पर जोशी-मीणा ने सरकार को घेरा, बोले- सीएम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

Tue, 23 May 2023 03:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 03:29 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की पत्रकार वार्ता। योजना विभाग में निकली काली कमाई पर सरकार से पूछे सवाल।

विज्ञापन
Joshi-Meena surrounded the government on black money coming out of the planning department
भाजपा की प्रेसवार्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीपी जोशी ने कहा आज की पत्रकार वार्ता राजस्थान में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर है। राजस्थान सरकार में एक नहीं अनेक भ्रष्टाचार हुए हैं। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ सरकारी दफ्तर में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिला है। आखिर यह कौन अधिकारी हैं, जो इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसका चहेता है, किसका संरक्षण उसे प्राप्त है। गांधीवादी कहने वाले सीएम ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


इस सरकार के मंत्री और विधायक पर भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगा रहे हैं। यूडीएच माइंस खाद्यान्न बच्चों का राशन तक यह सरकार खा गई। इस तरह के मामले भाजपा नेता उठाए। भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर भाजपा आगामी दिनों में पिपली पेपर लीक घोटालों ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य खराब किया। इन मामलों को सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया। योजना भवन में जो पैसा मिला वह कौन देखेगा। क्यों अधिकारी को बचाया गया। गुनहगार कौन है, जिसके लिए पैसा वहां रखा गया था। इन विषयों को लेकर सात जून को भाजपा बड़ा प्रदर्शन करेगी, जिसमें सचिवालय तक हजारों लोग जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इसमें बड़ा आंदोलन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर इस मौके पर एक विशाल जनसभा 31 मई को अजमेर में जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed