{"_id":"65ba415774b7bbf975045e9c","slug":"jlf-2024-jaipur-literature-festival-will-start-from-february-1-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"JLF 2024: एक फरवरी से शुरू होगा 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल', पहले दिन ये बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JLF 2024: एक फरवरी से शुरू होगा 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल', पहले दिन ये बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत
Wed, 31 Jan 2024 06:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 06:17 PM IST
सार
Jaipur Literature Festival 2024: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक फरवरी से लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 17वां संस्करण एक फरवरी से होटल क्लार्क्स आमेर में शुरू होने वाला है। भव्य साहित्यिक समारोह में 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार भाग लेंगे और 16 भारतीय और आठ अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएंगी। भारतीय भाषाओं में असमिया, अवधी, बंगाली, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कुरुख, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, तमिल, टोडा, उर्दू और बंजारा भाषा - लामानी (लंबाडा) शामिल हैं। इस वर्ष भी फेस्टिवल की डेकोर थीम 'उत्सव' रखी गई है। 'उत्सव' राजस्थान के रंगों का जश्न मनाना और उज्जवल रंगों का प्रदर्शन है।
विज्ञापन
फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का मुख्य संबोधन होगा। द मॉर्निंग म्यूज़िक में पंडित कुमार गंधर्व की 100वीं जयंती मनाते हुए कलापिनी कोमकली की प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन गुलज़ार, अमीश, रघुराम राजन, अजय जडेजा, चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी, पवन के वर्मा सहित अन्य कुछ प्रमुख वक्ताओं के साथ साहित्यिक वार्ता होगी। फेस्टिवल के पहले दिन कुल 40 सत्र होंगे, जो क्लार्क्स में पांच अलग-अलग स्थानों- फ्रंट लॉन, बैठक, मुगल टेंट, चारबाग और दरबार हॉल में होंगे।
विज्ञापन
जयपुर म्यूजिक स्टेज
जयपुर म्यूजिक स्टेज (जेएमएस) भारतीय उपमहाद्वीप के कलाकारों के साथ एक विविध संगीत यात्रा का वादा करता है। पुरस्कार विजेता गायक अलिफ और द तापी प्रोजेक्ट फोक, जैज और परिवेशीय बनावट का मिश्रण करते हुए पहली शाम की शुरुआत करेंगे। दूसरी दिन की रात को दिल्ली का प्रभ दीप की प्रस्तुति होगी, जिसमें द रीविजिट प्रोजेक्ट का अनूठा जैज फ्यूजन भी शामिल होगा। समापन समारोह में गायक हरप्रीत और सलमान इलाही के साथ-साथ व्हेन चाय मेट टोस्ट बैंड भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जयपुर बुक मार्क
जयपुर बुकमार्क (जेबीएम) फेस्टिवल के समानांतर, पूरे 5 दिनों के लिए होगा, जिसमें प्रकाशन जगत के दिग्गजों के साथ विविध सत्र शामिल होंगे। इसमें देश-दुनिया के प्रकाशक, संपादक, लिटरेरी एजेंट्स, लेखक, अनुवादक और पुस्तक विक्रेता हिस्सा लेंगे। जेबीएम में प्रकाशन से जुड़े सभी विषयों पर गहराई से चर्चा होगी।