{"_id":"664f46c0d342e6a6ee0d0a74","slug":"jhanvi-kapoor-reached-jaipur-for-the-promotion-of-mr-and-mrs-mahi-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन को लेकर जयपुर पहुंची जाह्नवी कपूर, 31 मई को सिनेमाघर में होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन को लेकर जयपुर पहुंची जाह्नवी कपूर, 31 मई को सिनेमाघर में होगी रिलीज
Thu, 23 May 2024 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 07:08 PM IST
सार
Jaipur News: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के लिए वह हर दिन नए अवतार में सभी जगहों पर जा रही हैं।
विज्ञापन
जयपुर पहुंची जाह्नवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे-जैसे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के रिलीज़ होने की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुख्य कलाकार जाह्नवी कपूर जयपुर पहुंचीं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस ने निर्मित किया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के साथ जरीना वहाब, हिमांशु जयकार, कुमुद मिश्रा और राजेश शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाह्नवी कपूर ने फिल्म, अपने किरदार और अनुभवों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया, फिल्म महेंद्र और महिमा की कहानी है, जिनकी शादी तय होती है। यह कहानी लव स्टोरी के साथ-साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए सपने को फिर से जिंदा करने और जीने की कहानी को दर्शाती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जान्हवी ने यह भी बताया, फिल्म में मैंने सूर्यकुमार यादव के प्रसिद्ध 'स्कूप शॉट' को आजमाने की कोशिश की है। यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है, बल्कि यह फिल्म भावनाओं का मीठा समंदर है।
विज्ञापन
हाल ही में जारी फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म एक ऐसे कपल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है, लेकिन आगे चलकर वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कदम उठाते हैं। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक प्रेरणादायक कहानी है जो दर्शकों को निश्चित रूप से प्रेरित करेगी।
विज्ञापन