फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jama Masjid Survey Delhi Jama Masjid should be surveyed! Hindu Sena chief Vishnu Gupta wrote a letter to ASI

Jama Masjid Survey: दिल्ली की जामा मस्जिद का हो सर्वे! इस किताब में सीढ़ियों के नीचे मंदिर होने का दावा

Tue, 03 Dec 2024 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

अजमेर शरीफ दरगाह पर केस फाइल कर चर्चा में आए हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दिल्ली की जामा मस्जिद के सर्वे की मांग की है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर जनरल को चिट्ठी लिखकर कहा, जामा मस्जिद का सर्वे कराया जाए।

विज्ञापन
Jama Masjid Survey Delhi Jama Masjid should be surveyed! Hindu Sena chief Vishnu Gupta wrote a letter to ASI
दिल्ली की जामा मस्जिद में सर्वे की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने चिट्ठी में कई तरह की जानकारियां दी हैं। इसके अनुसार, दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण जोधपुर और उदयपुर के मंदिरों को तोड़ने के बाद हुआ था। मंदिरों के अवशेषों का इस्तेमाल जामा मस्जिद की सीढ़ियों को बनाने में हुआ था। ये सब औरंगजेब के कार्यकाल में हुआ।

विज्ञापन


विष्णु गुप्ता ने दावा किया है कि औरंगजेब पर साकी मुस्तक खान द्वारा लिखित पुस्तक मसीर-ई-आलमगीरी में घटना का जिक्र है। गुप्ता का ये भी कहना है कि मई 24-25, 1689 में खानजहां बहादुर जोधपुर से मंदिरों को तबाह कर दिल्ली लौटा था। औरंगजेब की जीवनी में लिखा हुआ है कि खानजहां बहादुर द्वारा मंदिरों को ध्वस्त किए जाने, उन्हें लूटने और प्रतिमाओं को विखंडित किए जाने पर बादशाह बहुत खुश हुआ। उसके बाद बैल गाड़ियों से टूटे हुए मूर्तियों के अवशेष दिल्ली रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


हिंदू सेना के अध्यक्ष की मांग है कि जामा मस्जिद का सर्वे हो और उन अवशेषों को बाहर निकाल कर दोबारा मंदिरों में स्थापित किया जाए, जिससे औरंगजेब की क्रूरता और मंदिर तोड़ने की सच्चाई भी दुनिया के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों चर्चा में आए विष्णु गुप्ता
हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता वही हैं, जिन्होंने अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वे को लेकर अजमेर जिला अदालत में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया था।20 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।

दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का कहना है, अजमेर दरगाह को भगवान श्री संकटमोचन महादेव विराजमान मंदिर घोषित किया जाए। साथ ही दरगाह समिति के अनाधिकृत अवैध कब्जे को हटाया जाए और इसका एएसआई सर्वे कराया जाए।


विष्णु गुप्ता को मिल चुकी है धमकी
अजमेर के दरगाह शरीफ को संकट मोचन मंदिर बताने वाले विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। तीन दिन पहले कनाडा से एक कॉलर ने विष्णु गुप्ता के पास फोन किया और उन्हें सिर तन से जुदा की धमकी दी थी। विष्णु गुप्ता ने बताया था कि धमकी देने वाले ने बोला है कि तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तुमने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी है, अब तू नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed