फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jal Shakti Minister Shekhawat taunts Gehlot at Jaipur Mahagherao rally

भाजपा महाघेराव रैली: 'सरकार पंक्चर हो गई, बदलनी पड़ेगी' केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गहलोत के पैरों पर कसा तंज

Tue, 01 Aug 2023 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 08:46 PM IST
सार

महाघेराव रैली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा जिस प्रकार गाड़ी में पंक्चर होने पर उसे चलाया नहीं जा सकता। इसी प्रकार अशोक गहलोत सरकार भी पंक्चर हो गई है। इसे अब बदलना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Shekhawat taunts Gehlot at Jaipur Mahagherao rally
भाजपा की महाघेराव रैली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत मंगलवार को जयपुर में विशाल रैली और सचिवालय का महा घेराव किया गया। महा घेराव में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गिरफ्तारी दी। भाजपा कार्यालय पर हुई विशाल सभा में शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार अब पंक्चर हो चुकी है। इसे बदलना ही पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वे अब चुनाव तक चुप नहीं बैंठेंगे।

विज्ञापन

 


शेखावत बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय से खुले ट्रक में सवार होकर सचिवालय की ओर निकले। स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस की बैरिकेडिंग क्रॉस कर वे आगे जाने लगे तो पुलिस ने वॉटर केनन से बौछार कर दी। बौछार में भीगने के बावजूद वे कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ते रहे। बाद में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि के साथ गिरफ्तारी दी। पुलिस उन्हें बस में बैठाकर ले गई।
विज्ञापन


पैरों में बंधी पट्टी की तुलना पंक्चर टायर से
इससे पहले, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की विशाल सभा में शेखावत ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में बंधी पट्टी की तुलना पंक्चर टायर से की और कहा कि जिस प्रकार गाड़ी में पंक्चर होने पर उसे चलाया नहीं जा सकता। इसी प्रकार अशोक गहलोत सरकार भी पंक्चर हो गई है। इसे अब बदलना ही पड़ेगा। उन्होंने नहीं सहेगा राजस्थान से जुड़े नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों से राज्य को मुक्ति हम दिलाएंगे...
शेखावत ने कहा कि काल के कपाल पर लिखा हम मिटाएंगे। भ्रष्टाचारियों से राज्य को मुक्ति हम दिलाएंगे। तुष्टिकरण और माफिया के राज को समाप्त कर कांग्रेस से कुराज से राजस्थान को मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार धोखा देकर आई है। इसे जनता अब सहन नहीं करेगी। उन्होंने नारा लगवाए जिसके जवाब में कार्यकर्ताओं ने भी जोशीले अंदाज में जवाब दिया।



प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर रोक लिया
मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यालय से सचिवालय तक, जहां आलमारियां सोना उगल रही हैं, लाखों लोग पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं की संख्या से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गहलोत सरकार के खिलाफ जनता में भयंकर आक्रोश है। इसके अलावा लाखों कार्यकर्ताओं को शहर के बाहरी चौराहों पर ही रोक लिया गया। उनकी गाड़ियों को अंदर नहीं आने दिया गया।


कितनी लाल डायरिया हैं
शेखावत ने कहा कि हम साढ़े चार साल से कह रहे है कि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। यहां तक कि सरकार में बैठे लोग कह रहे थे कि यह सदी की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। लाल डायरी ने इसकी पोल खोलकर रख दी है। भ्रष्टाचार की न जाने कितनी लाल डायरियां हैं। एक तो एक डायरी थी। माइनिंग की डायरी अलग होगी। ठेकों में भ्रष्टाचार की डायरी अलग है। आबकारी भ्रष्टाचार की डायरी अलग है। कितनी ही नील पीली डायरियां भ्रष्टाचार की होंगी। इन सब डायरियों का हिसाब जनता इस बार करने वाली है।



बेहोश कार्यकर्ता को सहारा दिया
भाजपा कार्यालय से रवाना होते समय भीड़ में एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें सहारा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed