{"_id":"663b7658cc76f0722205e04a","slug":"jaipur-woman-left-her-husband-and-ran-away-with-her-lover-got-married-without-divorcing-him-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला, बिना तलाक दिए निकाह किया, पकड़े जाने पर वापस आने से मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला, बिना तलाक दिए निकाह किया, पकड़े जाने पर वापस आने से मना किया
Wed, 08 May 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 06:26 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में एक महिला घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। गहने-कैश चुराकर महिला अपने बच्चों को भी साथ ले गई। पति को बिना तलाक दिए धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में अपने बच्चों को लेकर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग निकली। महिला घर से गहने व नकदी भी ले गई। पति को तलाक दिए बिना महिला ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से निकाह कर लिया। प्रेमी की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने पर पीड़ित ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि सांगानेर सदर निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि फरवरी 2012 में उसकी एक महिला से शादी हुई थी। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। छह जून 2023 में वह किराना सामान लेने बाजार गया था। पीछे से दोनों बच्चों को लेकर पत्नी घर का लॉक लगाकर चली गई। आस-पड़ोसियों व रिश्तेदारी में पूछने पर पत्नी-बच्चों का पता नहीं चला। दूसरी चाबी से लॉक खोलकर पति घर के अंदर गया तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 65 हजार रुपये कैश भी गायब मिला।
विज्ञापन
गहने-कैश गायब मिलने पर पत्नी के घर छोड़कर चले जाने का पता चला। सांगानेर सदर थाने में नौ जून 2023 को पीड़ित पति ने पत्नी-बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करवाई। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी-बच्चों की तलाश शुरू की। दो मार्च 2024 को लापता पत्नी और दोनों बच्चों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने सूचना देकर पीड़ित और परिजनों को थाने बुलाया। सांगानेर सदर थाने में उन्हें लेने पहुंचे पति-परिजन को महिला ने साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
घर चलने से मना करने का कारण पूछने पर पत्नी बोली कि उसने दूसरा धर्म परिवर्तन कर सलमान खान से निकाह कर लिया है। वह सलमान के बच्चे की मां बनने वाली है। प्रेमी सलमान के साथ खुद रहने के साथ ही दोनों बच्चों को भेजने से मना कर दिया। गहने-कैश भी लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद वह बच्चों को लेकर अपने प्रेमी साथ उसके घर चली गई। बिना तलाक प्रेमी से निकाह नहीं मानने की कहकर पीड़ित ने वापस आने का दबाव बनाया। आरोपी प्रेमी सलमान खान ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। लगातार कॉल कर मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।