फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur violence: Khachariyawas accused BJP of plotting the riots

Jaipur violence: खाचरियावास ने भाजपा पर लगाया दंगे की साजिश का आरोप, बोले- एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे सरकार

Sat, 17 Aug 2024 09:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के शास्त्री नगर स्वामी बस्ती के दिनेश स्वामी की मौत के मामले में भाजपा सरकार पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि दिनेश स्वामी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को तुरंत एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

विज्ञापन
Jaipur violence: Khachariyawas accused BJP of plotting the riots
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में शास्त्री नगर स्वामी बस्ती गरीब परिवार के दिनेश स्वामी की एक्सीडेंट में हुए झगड़े के बाद मौत हो जाने के मामले में उसके परिवारजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को मृतक दिनेश स्वामी के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं परिवार के एक व्यक्तियों को सरकारी नौकरी तुरंत देकर परिवारजनों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन


दिया कुछ नहीं, बातें बड़ी-बड़ी 
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाओं के संदर्भ में जब भाजपा विपक्ष में थी तब बड़ा हंगामा करती थी। तब हमने ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का काम किया। आज तो आश्चर्य हो गया कि जब राज्य सरकार ने मृतक परिवार को दिया कुछ नहीं, बातें बड़ी-बड़ी की और भाजपा नेताओं ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने में पूरा जोर लगा दिया और जयपुर में दंगा कराने में सरकार के लोग ही पूरी कोशिश कर रहे थे। जयपुर की जनता और पुलिस ने जयपुर में दंगा करने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


शांति बनाने वाले ही अशांति फैला रहे
खाचरियावास ने कहा कि सरकार रूपी बाढ़ ही जब खेत को खा जाएगी तो खेत को बचाएगा कौन? जिन भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी मृतक दिनेश स्वामी के परिवार को मुआवजा दिलवाना और शांति बहाल करना है था वही मुआवजा दिलवाने और शांति बहाल करवाने की बजाय अशांति फैलाने में पूरा जोर लगा रहे थे। खाचरियावास ने कहा कि तुरंत प्रभाव से मृतक दिनेश स्वामी के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देकर राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed