फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur to Get New Daily Train to Varanasi, 13 Rajasthan Stations to Benefit

राजस्थान: वाराणसी के लिए नई रोजाना ट्रेन शुरू, जयपुर समेत इन शहरों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

Fri, 30 Oct 2026 04:06 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 30 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

जयपुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ट्रेन जयपुर समेत राजस्थान के 13 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

विज्ञापन
Jaipur to Get New Daily Train to Varanasi, 13 Rajasthan Stations to Benefit
रेलवे - फोटो : 1

विस्तार

जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे वाराणसी और साबरमती के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर रहा है। इस रेलसेवा से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन आसान होगा। जयपुर, अजमेर, ब्यावर और भरतपुर सहित प्रदेश के कई शहरों के यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

नई ट्रेन की शुरुआत के मौके पर 30 अक्टूबर 2026 को साबरमती से वाराणसी के लिए उद्घाटन स्पेशल चलाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09405 साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट उद्घाटन स्पेशल शुक्रवार सुबह 10:30 बजे साबरमती से रवाना हुई। इसके अगले दिन सुबह 11:40 बजे वाराणसी पहुंचने का समय निर्धारित है।

विज्ञापन

जयपुर समेत राजस्थान के इन स्टेशनों पर ठहराव

नई रेलसेवा गुजरात से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। राजस्थान में इसके ठहराव आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुआ रोड, खेड़ली, नदबई और भरतपुर में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के इन स्टेशनों से यात्री वाराणसी के साथ रास्ते में आने वाले दूसरे प्रमुख शहरों तक भी सफर कर सकेंगे। ट्रेन महेसाना और पालनपुर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके बाद आगरा, टूंडला, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज और मिर्जापुर से होकर वाराणसी पहुंचेगी।



यह भी पढें- राजस्थान: आरएएस अधिकारी पंकज ओझा को भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट मामले में चार्जशीट, 15 दिन में मांगा जवाब

उद्घाटन स्पेशल में होंगे 22 डिब्बे

रेलवे के मुताबिक, उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं। इनमें एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, छह स्लीपर और चार जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। इनके अलावा एक गार्ड कोच और एक पावरकार भी रहेगी। नई दैनिक रेलसेवा से जयपुर, अजमेर, ब्यावर और भरतपुर जैसे शहरों के यात्रियों को वाराणसी और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed