{"_id":"67b1a36921755ee6430ab220","slug":"jaipur-thar-riding-miscreants-assaulted-and-molested-a-couple-the-incident-went-viral-on-social-media-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: थार सवार बदमाशों ने फैलाया आतंक, कपल के साथ मारपीट और छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: थार सवार बदमाशों ने फैलाया आतंक, कपल के साथ मारपीट और छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
Sun, 16 Feb 2025 02:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:07 PM IST
सार
राजधानी में थार सवार कुछ बदमाशों द्वारा बाइक पर जा रहे एक कपल के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उनकी बाइक के आगे गाड़ी रोककर युवक से मारपीट की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में बदमाशों के दुस्साहस की एक और घटना सामने आई है। देर रात धनवंतरी अस्पताल के बाहर थार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार कपल के साथ अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी रोक दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती के साथ भी छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान युवती ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया। मौके पर भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी अपनी थार में बैठकर फरार हो गए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद पुष्पेंद्र गुर्जर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन