{"_id":"66af5e8553fd17a43c092237","slug":"jaipur-teacher-dies-while-dancing-in-bhajan-sandhya-program-was-going-on-at-brother-s-retirement-party-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : भजन संध्या में नाचते हुए सरकारी शिक्षक की मौत, भाई की रिटायरमेंट पार्टी में चल रहा था कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : भजन संध्या में नाचते हुए सरकारी शिक्षक की मौत, भाई की रिटायरमेंट पार्टी में चल रहा था कार्यक्रम
Sun, 04 Aug 2024 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:27 PM IST
सार
राजधानी के किशनगढ़ रेनवाल में एक शिक्षक की रिटायरमेंट की खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था, जिसमें नाचते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। भजन संध्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं है। कब, किसे, कहां, क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में एक शिक्षक की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हुआ, जब यहां आयोजित भजन संध्या के दौरान 45 वर्षीय शिक्षक की डांस करते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, मृतक शिक्षक मन्नाराम जाखड़ के भाई मंगल जाखड़ मुंडोती के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे और इसी खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें मन्नाराम डांस करने के लिए उठे लेकिन अचानक से गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने कार्यक्रम रोककर मन्नाराम का सीपीआर दिया लेकिन सारे प्रयास विफल रहे और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मन्नाराम की मौत के बाद रिटायरमेंट का कार्यक्रम मातम में बदल गया।
विज्ञापन