फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: State BJP's deception, office employees posing as enlightened people in discussion with Union Minister

Jaipur : प्रदेश भाजपा का छलावा, केंद्रीय मंत्री से साथ परिचर्चा में प्रबुद्धजन बनकर बैठे कार्यालय के कर्मचारी

Mon, 29 Jul 2024 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:57 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को प्रबुद्धजन बनाकर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से परिचर्चा करवा डाली। इनमें कई लोगों को तो कार्यक्रम के बारे में पता तक नहीं था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा करके प्रदेश भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री, पार्टी या फिर खुद से छलावा किया है?

विज्ञापन
Jaipur: State BJP's deception, office employees posing as enlightened people in discussion with Union Minister
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी सरकार के बजट की उपलब्धियां बताने एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने बजट की उपलब्धियां बताईं। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय ने प्रबुद्धजनों के साथ खट्टर की  बजट पर परिचर्चा संबंधी मैसेज डाला। मीडियाकर्मी जब कार्यालय पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हतप्रभ गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को इकट्ठा करके हॉल में बैठाया गया था, वहीं कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, नेता, महिला मोर्चा पदाधिकारी भी प्रबुद्धजन बनकर कार्यक्रम शामिल हुए। इस पर एक नेता ने दावा किया कि अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े प्रबुद्धजन कार्यालय में मौजूद हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, हीरालाल नागर, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ओंकार सिं लखावत मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर को सामने बैठे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय प्रबुद्धजन कहकर कराया गया। 
विज्ञापन


मजेदार बात तो यह रही कि बाद में बीजेपी की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया, उसमें भी कहा गया कि प्रबुद्धजनों की खट्टर से बजट पर परिचर्चा हुई। परिचर्चा के दौरान खट्टर ने तथाकथित प्रबुद्धजनों के सवालों के भी जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रदेश ऐसी क्या मजबूरी थी कि पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रबुद्धजन बनाकर केंद्रीय मंत्री के सामने बैठा दिया गया। दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न है कि क्या पार्टी से प्रबुद्धजन जुड़े हुए नहीं हैं, या फिर केंद्रीय मंत्री के सामने ऐसा दिखावा किसी दबाव के चलते किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed