{"_id":"6718720add064580b207e133","slug":"jaipur-s-traffic-system-change-on-diwali-vehicles-get-entry-from-ajmeri-gate-in-parkote-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: दिपावली की चकाचौंध देखनी है तो यह सब जान लीजिए, ऐसे एक चक्कर में देख पाएंगे शहर की सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: दिपावली की चकाचौंध देखनी है तो यह सब जान लीजिए, ऐसे एक चक्कर में देख पाएंगे शहर की सजावट
Wed, 23 Oct 2024 09:42 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Oct 2024 09:42 AM IST
सार
राजधानी जयपुर में दिवाली पर परकोटे होने वाली सजावट मशहूर है। पूरा परकोटा अलग-अलग थीम पर सजाया जाता है। लेकिन, अगर आप दिवाली पर शहर में रोशनी देखने जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
दीपावली पर बदल सकती है ट्रैफिक व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के अवसर पर परकोटे में रोशनी देखने वाले लोगों की सुविधा के लिए इस बार वाहनों से आवागमन की सुविधा में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जिससे लोग एक ही चक्कर में पूरी रोशनी देख पाएं। इसके लिए यातायात पुलिस आज बुधवार को शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रायल करने जा रही है। यह ट्रायल रात 8 से 9 बजे के बीच होगा। यदि, ट्रायल सफल रहा तो दिवाली के मौके पर 30, 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर को नई व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
आज रात परकोटे में सिर्फ अजमेरी गेट से एंट्री
डीसीपी ट्रैफिक सागर राणा के अनुसार ट्रायल के दौरान बुधवार रात 8 से 9 बजे तक परकोटे में केवल अजमेरी गेट से एंट्री रहेगी। सफल होने पर दिवाली को 4 दिन नई व्यवस्था रखेंगे। अजमेरी गेट से प्रवेश करने वाले लोग छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़ व जौहरी बाजार की रोशनी देख पाएंगे। उसके बाद सांगानेरी गेट से निकलने वाले लोग घाटगेट रोड, एमडी रोड व रामनिवास बाग की तरफ जा सकेंगे। परकोटे के अंदर से लोग चांदपोल गेट से निकल सकेंगे। अब तक रोशनी देखने के लिए लोगों को अजमेरी गेट और सांगानेरी गेट से एंट्री दी जाती थी। बापू बाजार, नेहरू बाजार, इन्दिरा बाजार, बांदरवाल गेट से बड़ी चौपड़, चौगान चौराहा से छोटी चौपड़ तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
इस दिवाली खरीदारी का शुभ मुहुर्त कल से
दिवाली को लेकर बाजारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मौटे अनुमान के मुताबिक दिवाली और इसके आगे आने वाले सावों के लिए जयपुर के बाजार में करीब एक हजार से 1200 करोड़ रुपए तक की खरीदारी होती है। दिवाली पर खरीदारी की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र यानी 24 अक्टूबर (गुरुवार) से होगी। इस दिन से लेकर 3 नवंबर तक खरीदारी के कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस मौके पर राशि के अनुसार खरीदारी कर लाभ पा सकते हैं। धनतेरस (29 अक्टूबर) से पहले खरीदारी का बड़ा मुहूर्त 24 अक्टूबर को है। इस दिन खरीदारी के लिए विशेष 'अमृताशं' योग बन रहा है।
विज्ञापन