{"_id":"67907991a2e37d69a6031669","slug":"jaipur-robbery-elderly-woman-and-servants-held-hostage-rs-50-lakh-looted-rajasthan-news-in-hindi-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Robbery: बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधे और लूट लिए 50 लाख के गहने, 7 दिन पहले रखी नौकरानी ने किया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Robbery: बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधे और लूट लिए 50 लाख के गहने, 7 दिन पहले रखी नौकरानी ने किया कांड
Wed, 22 Jan 2025 10:53 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:53 AM IST
सार
Jaipur Robbery: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी थाना क्षेत्र से लूट की घटना सामने आई। यहां बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये के जेवरात एवं सात लाख रुपये नकदी लूटने की शिकायत पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
लूट की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतीडूंगरी थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख के गहने और 7 लाख रुपए नगद लूटकर ले गए। सुबह 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। बुजुर्ग महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया कि सोनी अस्पताल के पास देवी नगर में रहने वाली मंजू कोठारी (75) के घर में वारदात हुई है। लूट की वारदात में 7 दिन पहले रखी एक नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है। उसने बाहर से दो लोगों को घर पर बुलाया था।
विज्ञापन
आरोपी सावित्री ने सोमवार रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर दो बदमाशों को घर में एंट्री दी। इस दौरान मंजू कोठारी और उनके दोनों नौकर अपने कमरों में थे। बदमाशों ने पहले दोनों नौकर फिर मंजू देवी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया। मंजू कोठारी के रूम की आलमारी को खोल कर बदमाशों ने 7 लाख रुपए नगद और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूट लिए।
विज्ञापन
रात करीब 2 बजे बदमाश घर से बाहर निकले। सावित्री वारदात के बाद इन दोनों बदमाशों के साथ एक कैब से निकल गई। जांच में सामने आया कि घायल मंजू कोठारी (75) के पति का साल 2007 में देहांत हो गया था। इनका ज्वेलरी का बिजनेस था। पति के देहांत के बाद से वह अपने नौकरों के साथ इस मकान पर रह रही थी। परिचित के कहने पर 7 दिन पहले उन्होंने नेपाली नौकरानी सावित्री को रखा था।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट, एडिशनल डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। डीसीपी ईस्ट ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कुछ टीमें बनाई हैं। जो टीम बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, एक टीम पीड़िता के साथ घटना से जुड़ी जानकारी के लिए विस्तार से बात कर रही है। नौकरानी सावित्री को लेकर पुलिस के हाथ कई सुराग लगे है। पुलिस इस आधार पर नौकरानी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।