{"_id":"6762acf78c6e1741db0b9725","slug":"jaipur-road-accident-trailer-hits-pcr-van-at-rajdhok-toll-plaza-in-bassi-policeman-dies-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Road Accident: बस्सी में राजधोक टोल प्लाजा पर ट्राले ने PCR वैन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Road Accident: बस्सी में राजधोक टोल प्लाजा पर ट्राले ने PCR वैन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत
Wed, 18 Dec 2024 04:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:37 PM IST
सार
बस्सी के राजधोक टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में पुलिस की पीसीआर वैन चालक की मौत हो गई। दरअसल, बेकाबू ट्रोले ने पुलिस की पीसीआर वैन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में जयपुर के बस्सी थाना इलाके में मंगलवार देर रात राजधोक टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस चेतक को टक्कर मार दी, जिससे चेतक के पास खड़े चालक अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि देर रात, तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले पुलिस चेतक को टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रक आगे खड़े एक अन्य ट्रक और दूध के टैंकर से भी जा भिड़ा। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया।
विज्ञापन
पुलिस की तत्परता
हादसे की सूचना मिलते ही बस्सी थानाधिकारी राजीव यदुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक पुलिसकर्मी अतर सिंह के शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। वहीं, केबिन में फंसे घायल ट्रक चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को प्राथमिक वजह माना जा रहा है। यह घटना सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की जरूरत को एक बार फिर उजागर करती है।