फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Retired Colonel’s Noble Initiative Connects Underprivileged Children to Govt Schemes Through Aadhaar

Jaipur News: रिटायर्ड कर्नल की वंचित बच्चों के लिए अद्भुत पहल, आधार कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं से जोड़ा

Mon, 14 Apr 2025 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

समाज के वंचित बच्चों के लिए शिक्षा और आश्रय के लिए रिटायर्ड आर्मी अफसर द्वारा स्थापित पाठशाला न केवल बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवा रही है बल्कि बच्चों के आधार कार्ड बनवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना, इस मुहिम की खास उपलब्धि रही है।

विज्ञापन
Jaipur: Retired Colonel’s Noble Initiative Connects Underprivileged Children to Govt Schemes Through Aadhaar
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में अद्भुत पहल ने दर्जनों बच्चों की जिंदगी में उम्मीद की किरण जलाई है। कर्नल राजेश भूकर और शौर्य सेवा संस्थान के संस्थापक संतोष सैनी द्वारा स्थापित सावित्रीबाई फुले पाठशाला आज उन वंचित बच्चों के लिए शिक्षा, आश्रय और सम्मान का केंद्र बन चुकी है, जिन्हें अब तक समाज की मुख्यधारा से कोसों दूर माना जाता था।

विज्ञापन


इस पाठशाला के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े बच्चों को न केवल शिक्षा दी जा रही है, बल्कि उनकी मूलभूत जरूरतों जैसे भोजन, वस्त्र, स्वच्छता और पहचान पत्र जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों के आधार कार्ड बनवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना, इस मुहिम की खास उपलब्धि रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: कोर्ट चौराहे पर झंडा लगाने को लेकर अड़ी भीम आर्मी, पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक के बाद मामला शांत
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 50 से अधिक बच्चे नियमित रूप से इस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में एक और पहल के अंतर्गत 11 बच्चों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत ज्ञानदीप सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रवेश दिलवाया गया है, ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें।

कर्नल राजेश भूकर संस्थान के लिए न केवल अपना समय और संसाधन समर्पित कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने स्कूल परिसर के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाया है। शुरुआत में जहां बच्चों को तंबू के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती थी, वहीं आज उनके लिए टिन शेड, टॉयलेट्स, मजबूत फर्श और बैठने के लिए फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध है।


ये भी पढ़ें: Udaipur News: अंबेडकर जयंती आज, शहर में दो बड़ी रैलियों के चलते क्या होगी यातायात व्यवस्था, जानें यहां

शौर्य सेवा संस्थान के संस्थापक संतोष सैनी ने 2009 में इस एनजीओ की नींव महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा और पशु कल्याण के उद्देश्य से रखी थी। आज यह संस्थान कई सामाजिक मोर्चों पर कार्य कर रहा है और कर्नल राजेश जैसे समर्पित व्यक्तियों के सहयोग से इसका प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है।

यह पहल न सिर्फ शिक्षा का माध्यम बनी है, बल्कि इन बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास और स्वाभिमान का संचार भी कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक छोटी सी शुरुआत अब समाज में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed