Jaipur News: रामबाग के इस सुईट को JD वेंस के परिवार की तस्वीरों से सजाया, मिलने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट
Jaipur News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंच चुके हैं। देर शाम वे जयपुर पहुंचेंगे। यहां ऐतिहासिक रामबाग पैलेस होटल में उनका ठहराव होगा। जानिए होटल में उनके लिए क्या-क्या खास इंतजाम किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार सहित देर शाम नौ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उन्हें होटल रामबाग पैलेस ले जाया जाएगा। वेंस के स्वागत के लिए होटल में बेहद खास इंतजाम किए गए हैं।
होटल के लिलीपूल स्थित एरिया के पास जिस सुईट में वेंस ठहरने वाले हैं, उसे बेहद खास अंदाज में सजाया गया है। इसमें वेंस के परिवार की तस्वीरें लगाई गई हैं। सुईट को लिली और रोज के फूलों से सजाया गया है। वेंस के साथ अमरीकी अधिकारी भी इस होटल में ही ठहरेंगे।
यह भी पढ़ें- JD Vance Jaipur Visit: वेंस का शाही स्वागत करेंगी चंदा-पुष्पा, सुरक्षा में लीमो कारें भी; ये है ट्रैफिक प्लान
वेंस के परिवार के लिए खास तौर पर भारतीय व्यंजन तैयार करवाए जा रहे हैं। वेंस और उनकी पत्नी को शाकाहारी भोजन पसंद है। इसे देखते हुए खास तरह के शाकाहारी व्यंजन तैयार करवाए जा रहे हैं। इसमें चावल से बनी अलग-अलग डिशेज शामिल हैं। वेंस के परिवार के लिए होटल में खास तौर पर गोल्ड और सिल्वर का कटलरी सेट में खाना परोसा जाएगा।
वेंस के दौरे के दौरान उनके आस-पास जाने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है। इनमें मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तक शामिल हैं। इन सभी का कोविड टेस्ट करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: लड़की ने चाचा के साथ की अपने पिता को खुदकुशी से बचाने की कोशिश, तीनों लोग ट्रेन से कटे; जानें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.