फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Rajyavardhan said CM is intimidating the opposition by allowing the police to conduct encounters

Jaipur: राज्यवर्धन राठौड़ ने किया कांग्रेस पर पलटवार, CM पुलिस को एनकाउंटर करने की छूट देकर विपक्ष को डरा रही

Sun, 27 Aug 2023 11:05 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 27 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस को एनकाउंटर करने की छूट देकर विपक्ष को ड़राने का काम कर रहे है।

विज्ञापन
Jaipur Rajyavardhan said CM is intimidating the opposition by allowing the police to conduct encounters
भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत पर आक्रमक अंदाज पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा सीएम जयपुर में बैठकर खुद की पीठ थपथपा रहे थे। उसी समय धौलपुर में थानेदार के साथ अपहरण कर मारपीट होती है। सीएम दुष्कर्म के आंकडो को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करें। गहलोत सरकार की घोषणाएं बदनाम होने लगी, तो गारंटी देने लगे। चुनाव सामने देखकर सरकार घबराई हुई है । 

विज्ञापन

इस कारण सीएम गहलोत पुलिस को एनकाउंटर करने की बात कर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रहे है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर अपराध और दुष्कर्म के झूंठे आंकडे दिखाने का आरोप लगाया। राठौड़ ने कहा सीएम जनता को गुमराह कर रहे है। राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम पर आरोप लगाए। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन कहा कि मुख्यमंत्री कभी बजट भाषण गलत पढ जाते हैं, तो कभी प्रदेश की दुष्कर्म घटनाओं के आंकडो के नाम पर किसी अन्य राज्य के आंकडे प्रस्तुत करते हैं। प्रदेश में छह वर्ष से कम उम्र की 18 बच्चियों के साथ दुष्कर्म, छह से 12 वर्ष की 64 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 12 वर्ष से 16 साल तक की 442 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और अन्य पांच हजार के करीब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में हो रही अपराध की घटनाओं को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा
राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने कहा कि राज्य सरकार के डेटा के आधार पर एनसीआरबी ने जो आंकडे जारी किए हैं उनमें स्पष्ट है कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले छह हजार से ज्यादा, यूपी में महज 2800 और मध्यप्रदेश में 2900 के करीब दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश के मुखिया होने के नाते सीएम गहलोत को इस तरह के गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य देना शोभा नहीं देता। इसके अलावा हैरानी की बात तो यह है कि जब कल सीएम गहलोत प्रेसवार्ता में खुद की पीठ थपथपा रहे थे, उस दौरान धौलपुर में एक थानेदार का अपहरण कर मारपीट की गई। दौसा में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की गई। अजमेर में महिला के साथ दुष्कर्म, बांसवाडा में हत्या, भिवाडी में फायरिंग और जयपुर में गैंगरेप की घटनाओं सहित विभिन्न घटनाएं घटित होती हैं। प्रदेश की जनता इन सब घटनाओं को कैसे भूल पाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड ने करौली भीलवाडा, उदयपुर, बीकानेर सहित ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां दुष्कर्म हत्या और फायरिंग की घटनाएं न हो रही हों। मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणाएं जब बदनाम होने लगी तो वे गारंटी देने लगते हैं। जयपुर से बाहर निकलकर सीएम गहलोत को राजस्थान में अपराध, दुष्कर्म महिला उत्पीडन और अपराध के मामलों पर ध्यान देना चाहिए। अब जब सीएम के इम्तिहान का समय आया है, तब वे गुमराम होकर अटपटे बयान दे रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि प्रदेश की जनता अलगाववादी और अपराध का समर्थन करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राठौड़ बोले कि मुख्यमंत्री चाहे कितना भी प्रयास कर ले विपक्ष डरने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री का एनकाउंटर का बयान विपक्ष के लिय संदेश है। विपक्ष लगातार सच्चाई बताता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed