फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Raje said that if she had sat at home she would not have been able to achieve this position

Politics: वसुंधरा बोलीं- डरकर घर बैठ जाती तो यहां तक नहीं पहुंचती, गुढ़ा के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सख्त

Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सुगंध चारों तरफ फैली हुई है। इस बीच पूर्व सीएम राजे ने जयपुर में आयोजित वूमन ऑफ वंडर अवार्ड समारोह में महिलाओं की जिंदगी और उनके अधिकारों पर बड़ा बयान दिया, कहा डरकर घर बैठ जाती तो राजनीति में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती।

विज्ञापन
Jaipur: Raje said that if she had sat at home she would not have been able to achieve this position
वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं। विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। राज्य में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल चुनावी तैयारियों में व्यस्त है। हर बार की तरह रूप बदलने वाला राजस्थान विधानसभा का चुनाव इस बार भी बड़ा दिलचस्प होने वाला है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी एक्टिव है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने राजधानी जयपुर में आयोजित वूमन ऑफ वंडर अवार्ड समारोह में महिलाओं की जिंदगी और उनके अधिकारों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं की जिंदगी से जुड़े अहम फैसले पुरुष ही लेते हैं। वसुंधरा राजे इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

विज्ञापन


राजनीति में मुझे भी बहुत संघर्ष करना पड़ा
वसुंधरा राजे ने कहा कि जब मैं राजनीति में आई, तब मुझे भी बहुत संघर्ष करना पड़ा, जो आज भी जारी है। उस समय भी संघर्ष करना पड़ा था। आज भी संघर्ष जारी है। अगर मैं डरकर घर बैठ जाती तो राजनीति के इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। राजे ने ये बातें इनाया फाउंडेशन की ओर से आयोजित वूमन ऑफ वंडर अवार्ड समारोह को संबोधित करने के दौरान कहीं। इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वसुंधरा ने कहा कि भले ही देश की महिलाएं आजादी के 75 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंच गई। महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ओलंपिक में पदक जीत रही हैं। राष्ट्रपति बनकर देश की बागडोर संभाल रही हैं। चंद्रयान-3 लैंडिंग की जिम्मेदारी ‘रॉकेट वुमन’ ऋतु करिधाल को सौंपी गई। लेकिन इन सभी में महिलाओं की संख्या अंश मात्र ही है। वसुंधरा ने कहा कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व लोकसभा में 15, राज्यसभा में 14 और राजस्थान की विधानसभा में साढ़े 13 प्रतिशत है, जो बहुत कम संख्या है। जबकि समाज का संतुलन साइकिल के दोनों पहियों की तरह पुरुष और महिला पर टिका हुआ है, जिनकी बराबर की भागीदारी से ही देश का विकास होगा।
विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने किया नारी शक्ति को लेकर ट्वीट
राजे ने ट्वीट कर कहा कि बिजली जब चमकती है, आकाश बदल देती है। आंधी जब धमकती है, दिन-रात बदल देती है। धरती जब दरकती है, सीमांत बदल देती है। और नारी जब गरजती है, तो इतिहास बदल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों गुढ़ा ने उठाए थे महिला सुरक्षा को लेकर सवाल
पिछले दिनों राजेंद्र गुढ़ा ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। कहा था कि महिलाओं को सुरक्षा देने में हम असफल रहे। महिलाओं पर दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। मणिपुर की जगह हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इस बयान के बाद देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। मंत्री को बर्खास्त करने के संबंध में राजभवन की ओर से जानकारी दी गई। इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी महिला सुरक्षा और महिला भागीदारी की बात कही।


सियासी जानकार वसुंधरा राजे के बयान के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि वसुंधरा राजे समर्थक इस बात से नाराज है कि उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं किया गया है। जबकि पिछले दो बार का विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के चेहरे पर ही लड़ा गया था, जिसके चलते पार्टी को बंपर सीट मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed