{"_id":"65d8c165faac1ad2ac083af2","slug":"jaipur-priyanka-chopra-s-sister-meera-will-take-rounds-in-jaipur-suspense-still-remains-on-the-groom-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: जयपुर में फेरे लेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, दूल्हे पर अब भी सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: जयपुर में फेरे लेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, दूल्हे पर अब भी सस्पेंस बरकरार
Fri, 23 Feb 2024 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जयपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:31 PM IST
सार
मीरा चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड विवाहित जोड़े के समूह में शामिल हो जाएंगी। वे 11-12 मार्च को जयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। उनके होने वाले जीवनसाथी की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
मीरा चोपड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सेक्शन 375' में अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ 'सफेद' में अपने हालिया प्रदर्शन के लिए मशहूर अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। वे अगले महीने 11 और 12 मार्च को जयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। उनके होने वाले जीवनसाथी की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।
करीबी सूत्रों की माने तो जयपुर में शादी होगी। शादी से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ मीरा चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड विवाहित जोड़े के समूह में शामिल हो जाएंगी। मीरा चोपड़ा की शादी की चर्चा ने पहले से ही प्रशंसकों और उद्योग जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।
बता दें कि मीरा चोपड़ा मशहूर अभिनेत्री प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। मीरा साउथ फिल्मों में खासा पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1920 लंदन, गैंग ऑफ घोस्ट्स, सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में ओटीटी पर पिछले साल आई फिल्म सफेद में भी नजर आई थीं।