फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Principal beat fourth class student brutally, student became unconscious, parents filed a case

Jaipur : प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा के छात्र को बेहरमी से पीटा, बेहोश हुआ छात्र, अभिभावकों ने मामला दर्ज कराया

Sun, 21 Jul 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 08:27 AM IST
सार

राजधानी के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा के छात्र को इस बेरहमी से पीटा कि बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के घर पहुंचने पर अभिभावकों को इस बात की जानकारी मिली। अभिभावकों ने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर संयुक्त अभिभावक संघ की मदद से शिक्षा मंत्री और विभाग को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Jaipur: Principal beat fourth class student brutally, student became unconscious, parents filed a case
प्रिंसिपल ने छात्र को बेहरमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के टैगोर नगर स्थित सुविधा आश्रम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार द्वारा चौथी कक्षा के बच्चे को बेहरमी से पीटने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने शनिवार को महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और प्रिंसिपल पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

विज्ञापन


अभिभावक रूपेश कुमार बडगोली ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मेरा बेटा हार्दिक जब स्कूल से घर आया तब उसके दोनों गालों पर चोट के निशान देखकर हम घबरा गए और बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल अंकित सर ने उसकी पिटाई की है। बच्चे ने बताया कि स्कूल में उसके और अन्य बच्चे के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी, जिस पर अंकित सर को गुस्सा आ गया और वह लगातार उसे मारते गए। उनकी पिटाई की वजह से बच्चा एक बार स्कूल में बेहोश भी हो गया था।
विज्ञापन


प्रिंसिपल की पिटाई से बच्चे के दोनों गालों और शरीर पर घाव साफ देखे जा सकते हैं। इस संदर्भ में अभिभावकों ने महेश नगर थाने में स्कूल प्रिंसिपल पर कार्रवाई करने और बच्चे की टीसी के साथ पूरी फीस वापस करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही संयुक्त अभिभावक संघ से भी मदद मांगी है, जिन्होंने बच्चे की स्थिति को देखकर शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि प्रदेश के निजी स्कूल बच्चों के साथ आखिर कब तक दुर्व्यवहार करते रहेंगे। स्कूल शिक्षा के मंदिर है न कि गुंडागर्दी के अखाड़े। अभिभावक की शिकायत पर जब बच्चे से मिले तो उसका चेहरा देखकर होश उड़ गए कोई शिक्षक इतनी बेहरमी से किसी बच्चों को कैसे पीट सकता है, जब बच्चे से पूछना चाह तो वह इतना डरा हुआ था की कुछ बोल भी नहीं पा रहा था और लगातार रो रहा था। 


उन्होंने कहा कि बच्चे को देखकर एक बार स्कूल प्रिंसिपल से बात करनी चाही किंतु अभिभावक ने महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी इसलिए स्कूल प्रिंसिपल से बात करना उचित नहीं समझा। इसके बाद हमने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा विभाग को इस घटना के संदर्भ में पत्र लिखा और सुविधा आश्रम स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार पर सख्त कार्रवाई की मांग की यदि विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो संयुक्त अभिभावक संघ और बच्चे के अभिभावकों के साथ स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed