{"_id":"6795bd83e12163bb0e001256","slug":"jaipur-president-s-police-medal-to-ig-satyendra-and-police-medal-to-16-policemen-including-ig-vikas-kumar-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार समेत 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार समेत 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
Sun, 26 Jan 2025 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:13 AM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस सेवा में अभूतपूर्व योगदान के लिए पुलिस पदकों की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस 2025 पर राजस्थान पुलिस से आईजी समेत करीब 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का इस पदक के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस-2025 पर राजस्थान पुलिस से आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही आईजी विकास कुमार समेत 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। महानिदेशक पुलिस यूआर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही एक आईपीएस अधिकारी समेत प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर आयुक्तालय राजेंद्र प्रसाद व वृत्ताधिकारी नागौर रामप्रताप बिश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक जयपुर डिस्कॉम विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक थाना हिरण मगरी हनवन्त सिंह राजपुरोहित व पुलिस निरीक्षक थाना कोटगेट बीकानेर मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उपनिरीक्षक सीआईडी एसबी यूनिट राजसमन्द जोन उदयपुर श्रीमती शीला व पुलिस उपनिरीक्षक पुलिस आयुक्तालय जयपुर पुरुषोत्तमलाल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर श्यामलाल व सहायक उपनिरीक्षक सिटी कंट्रोल रूम श्रीगंगानगर स्वर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल 125 छठी बटालियन आरएसी धौलपुर राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल आरपीए जयपुर सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर पवन कुमार, कांस्टेबल प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर रेवन्ता राम व कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन चूरू सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन