{"_id":"663218cd3c58fe13270403cb","slug":"jaipur-police-organized-a-vehicle-rally-for-awareness-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए निकाली वाहन रैली, पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए निकाली वाहन रैली, पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Wed, 01 May 2024 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 03:56 PM IST
सार
Rajasthan News: जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को यातायात एवं महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 'सुरक्षा मान सम्मान' के तहत वाहन रैली निकाली। इस वाहन रैली का फ्लैग ऑफ जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस ने किया।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए निकाली वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात एवं महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान " सुरक्षा मान सम्मान" के तहत बुधवार को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन रैली निकली। इस वाहन रैली का फ्लैग ऑफ जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस ने किया। इस दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर ट्रैफिक पुलिस और निर्भया की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
यह वाहन रैली गवर्नमेंट हॉस्टल से संसार चंद्र रोड, संजय सर्किल चांदपोल, छोटी चौपड़, अजमेरी गेट, यादगार तिराहा, अशोका टी पॉइंट, अशोका मार्ग, गवर्नमेंट प्रेस एमईएस से गवर्नमेंट हॉस्टल से निकली। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस माह में हम लोग यातायात सुरक्षा को लेकर कैंपेन शुरू की जा रही हैं। उससे पहले पब्लिक को जागरुक करने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी हैं, साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिये हैं कि जहां जरूरत हैं, वहां पर बता दें कि ट्रैफिक नियमों की पालना हर हाल में करनी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेड लाइट सहित ट्रैफिक नियम फॉलो नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। सुगम यातायात में बाधा पहुंचाने वाले के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। एक दो दिन लोगों में जागरुकता के लिए वाहन रैली और समझाइश की जाएगी, उसके बाद पुलिस एक्शन करेगी।
विज्ञापन
महिला हेल्पलाइन में 24 घंटे टीम काम करती हैं। उनके पास जो भी शिकायत आती हैं, उस पर काम किया जाता हैं। पुलिस के सामने एक बड़ी परेशानी है कि शिकायत मिलने के बाद टीम काम करती है। बदमाश को पकड़ती हैं, लेकिन परेशानी ये है कि शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद महिलाएं आगे नहीं आती हैं। हम महिलाओं को समझाने का प्रयास करेंगे की अगर बदमाश पकड़ा जाता है तो उसे सजा दिलाने के लिए उनका हमारे साथ खड़ा रहना जरूरी हैं।