{"_id":"67a8b294c610e1b67c01076a","slug":"jaipur-pilot-expresses-anger-over-mla-gopal-sharma-s-remarks-demands-bjp-apologize-for-baseless-statement-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी पर भड़के पायलट, कहा- अपने बेबुनियाद बयान के लिए जनता से माफी मांगे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी पर भड़के पायलट, कहा- अपने बेबुनियाद बयान के लिए जनता से माफी मांगे भाजपा
Sun, 09 Feb 2025 07:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:20 PM IST
सार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को लेकर भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा- ऐसे बयानों के माध्यम से भाजपा नेता राजनीति की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर एवं तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों को निरर्थक एवं आधारहीन बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के माध्यम से भाजपा नेता प्रदेश की सद्भाव, सम्मान और राजनीति की मर्यादा को लगातार तार-तार कर रहे हैं, जो कि राजस्थान के गौरवमयी राजनीतिक इतिहास पर कलंक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत ने कभी भी सदन में या सदन के बाहर इस प्रकार की आधारहीन बात पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की और ना ही भाजपा ने इतने लंबे समय तक इस मुद्दे को सदन में कभी उठाया। अब, जब दोनों नेता दिवंगत हो चुके हैं, इस प्रकार की आधारहीन, अनर्गल बातें करना औचित्यहीन है और भाजपा द्वारा अपने विधायक के झूठे आरोपों पर चुप्पी साधे रहना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
पायलट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर एवं उनका परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है। गांधीवादी विचारधारा के समर्थक स्व. माथुर का पूरा जीवन देश एवं प्रदेश की सेवा तथा जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी सादगी, दूरदर्शिता और प्रशासनिक निपुणता के चलते आमजन से उनका सीधा जुड़ाव रहा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अनर्गल एवं अशोभनीय टिप्पणी किया जाना भाजपा की नफरत की राजनीति और ओछी मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा ऐसे बयान कांग्रेस पार्टी एवं उसके सम्माननीय नेताओं को बदनाम करने की साजिश हैं, जिसे प्रदेश के जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा और उसके विधायक को अपने इस बेबुनियाद बयान के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।