फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: One-Day Workshop on Women's Financial Empowerment Focuses on Savings and Smart Investments

Jaipur: महिला वित्त सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, बचत एवं सही दिशा में निवेश का महत्व बताया

Sat, 22 Mar 2025 05:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में महिला वित्त सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर हैरिटेज की मेयर कुसुम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन
Jaipur: One-Day Workshop on Women's Financial Empowerment Focuses on Savings and Smart Investments
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वित्त सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ों महिलाओं ने परिवार सहित भाग लिया। मेयर जयपुर हैरिटेज कुसुम यादव ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी अय्यर, सीईओ, कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, निमेश चंदन, सीईओ, बजाज फिनसर्व म्युचुअल फंड, श्वेता काम्मा, वित्तीय प्रशिक्षक व सलाहकार और आयोजक संस्था के फाउंडर रोहित कुमार, मुख्य वक्ता थे। इस दौरान महिला वित्त सशक्तिकरण कार्यशाला को लेकर महिलाओं को विशेष रूप से बचत एवं सही दिशा में निवेश करने के महत्व को बताया गया और महिलाओं को उनकी वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जागरूक करने के लिए बचत से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिसका आर्थिक समृद्धि से सीधा संबंध था कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी समाज समृद्ध नहीं होगा। आयोजक संस्था के फाउंडर रोहित कुमार ने कंपाउंडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सही बचत का चयन और कंपाउंडिंग को विशेष महत्व के विषय पर चर्चा की। इस दौरान फाउंडर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निवेश के प्रति जागरूक करना एवं भविष्य को सुरक्षित करना है, जिससे महिलाएं समृद्ध और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सके तो भारत विकसित राष्ट्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed