फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Two people died in a fierce collision between two cars on Hanumangarh-Kishangarh highway

Jaipur News: हनुमानगढ़-किशनगढ़ हाईवे पर हादसा, दो कारों में जबरदस्त टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, सात लोग घायल

Thu, 20 Jun 2024 09:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Jun 2024 09:33 AM IST
सार

मानपुरा गांव के पास दो कारों में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनों कार में सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। 

विज्ञापन
Jaipur News: Two people died in a fierce collision between two cars on Hanumangarh-Kishangarh highway
कार हादसे में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़-किशनगढ़ हाईवे पर गुरुवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मानपुर गांव के पास सुबह चार बजे हुआ। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी के बाद रूपनगढ़ थाने के एएसआई रामाकिशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के पीछे की क्या वजह रही ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।  हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हादसे में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से परबतसर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को कुचामन और पांच को अजमेर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आज मृतकों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed