फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: 'The Sabarmati Report' brings past incidents, CM arrives to watch special screening

Jaipur News : अतीत में हुई घटना की सामने लाती है ‘द साबरमती रिपोर्ट’, स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचे सीएम

Fri, 22 Nov 2024 07:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

शहर के जवाहर सर्कल स्थित मल्टीप्लेक्स में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसे देखने मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल सदस्यों समेत अन्य नेता यहां पहुंचे।

विज्ञापन
Jaipur News: 'The Sabarmati Report' brings past incidents, CM arrives to watch special screening
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ गुरुवार को जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।

विज्ञापन


मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म ने इतिहास की निंदनीय घटना की सच्चाई जनता के सामने लाने का काम किया है। उस दौर में इस घटना को लेकर जो झूठ परोसा गया था, उसकी सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से उजागर होती है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन


फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, राजस्व मंत्री  हेमन्त मीणा, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  झाबरसिंह खर्रा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री  के.के. विश्नोई, गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, जितेन्द्र गोठवाल, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, पूर्व सांसद नारायणलाल पंचारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed