{"_id":"6642020122938ce6ca053a35","slug":"jaipur-news-shankaracharya-avi-mukteshwarananda-reached-rajasthan-for-jan-jagriti-yatra-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जन जागृति यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरनंद, गाय माता को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जन जागृति यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरनंद, गाय माता को लेकर कही ये बात
Mon, 13 May 2024 05:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 May 2024 05:35 PM IST
सार
जगद्गुरु अवि मुक्तेश्वरनंद ने कहा कि आज जो वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है, वो हमारी मुहिम का ही असर है। अब समय आ गया है कि सनातन को बचना है तो सोंच समझकर आम चुनावों में वोट दें।
विज्ञापन
जगद्गुरु अवि मुक्तेश्वरनंद सरस्वती शंकराचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगद्गुरु अवि मुक्तेश्वरनंद सरस्वती शंकराचार्य आज अपने राजस्थान के प्रवास पर आए। वो यहां राजस्थान के 50 जिलों में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जन जागृति यात्रा निकालेंगे। उनका कहना है कि हमें उमीद थी कि दोनों ही पार्टियां अपने घोषणा पत्र में गाय को विशेष दर्जा देंगी, लेकिन ये एक दुर्भाग्य है कि दोनों ही पार्टियों ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से गायों की कटाई की जा रही है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने दिल्ली तक यात्रा निकाली थी, लेकिन उसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन को बचना है तो सोंच समझकर आम चुनावों में वोट दें। साथ ही कहा कि जिस तरह से वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है, वो हमारी मुहिम का ही असर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 33 करोड़ देवी देवता हैं, वैसे ही 33 करोड़ स्वयंसेवक बना रहे हैं। इसका कारण ये है कि कम से कम 33 करोड़ गाय सेवक हों। उन्होंने कहा कि आज हमने 73 ऐसी पार्टियां तैयार की हैं, जो सिर्फ सनातन धर्म पर काम करेंगी। गो माता को राष्ट्र माता बनाने की जो हमने मुहिम शुरू की है, उसको आगे ले जाएंगी।
विज्ञापन