{"_id":"680700dd6c873386ed0579d9","slug":"jaipur-news-school-timings-for-students-up-to-class-8-changed-to-7-30-am-11-30-am-due-to-heatwave-alert-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सुबह 7:30 से 11:30 रहेगा आठवीं तक के बच्चों का स्कूल टाइम, हीट वेव अलर्ट के कारण समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सुबह 7:30 से 11:30 रहेगा आठवीं तक के बच्चों का स्कूल टाइम, हीट वेव अलर्ट के कारण समय बदला
Tue, 22 Apr 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 08:07 AM IST
सार
प्रदेश में आगामी दिनों के लिए जबरदस्त हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का समय यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी जयपुर में संचालित समस्त सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा 8 तक के बच्चों का स्कूल जाने का समय सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 बजे तक ही रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल मौसम विभाग ने जयपुर में 3 दिनों बाद जबरदस्त हीट वेव्स फिर से चलने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए आज मंगलवार से सत्रांत तक 8वीं तक के बच्चों के समय यही रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur: CM भजनलाल का प्रस्तावित कार्यक्रम, अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात से लेकर डिजिटल एप्स लॉन्च तक; जानें
राजस्थान में इस बार समय से पहले और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में सामान्य रूप से तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है लेकिन इस बार अप्रैल में पारा 47 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाके पिछले कई दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में तो लू के चलते मौसम विभाग को रेड अलर्ट जारी करने पड़े। प्रदेश के अन्य शहरों में भी स्थितियां बेहद विकट हैं। हालांकि बीते 2 दिनों से प्रदेश के तापमान में कुछ राहत है लेकिन इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक इसका असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद फिर से प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू चलेगी।