Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर गरजे सचिन पायलट, बोले- चुनाव न कराकर सरकार दबा रही युवाओं की आवाज
Jaipur NSUI Protest: एनएसयूआई के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्रसंघ, पंचायत और पालिका चुनावों में देरी को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि अफसरशाही हावी है और दिल्ली से लोकतंत्र को कुचलने की सीख मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा आयोजित धरने में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। हार या जीत बाद की बात है, लेकिन नौजवानों को चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि छात्रसंघ, पंचायत और पालिका चुनाव नहीं करवाए जा रहे?
यह भी पढ़ें- Jaipur News: जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर जासूसी के शक में गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े मिले कई सुराग
सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राजस्थान में अफसरशाही हावी है और मुख्यमंत्री को चुनाव न कराने की सलाह दी जा रही है। पायलट ने कहा कि यह दिल्ली से आ रही साजिश का हिस्सा है, जहां विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: 'राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट से फटकार राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिणाम', मदन राठौड़ ने कहा
पायलट ने यह भी कहा कि सरकार चाहे जितनी देरी करे, लेकिन चुनाव कराने ही पड़ेंगे। संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखना होगा। छात्रसंघ चुनाव युवाओं की आवाज है, जिसे कोई भी सरकार हमेशा के लिए नहीं दबा सकती। अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह किसानों की आवाज बने रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.