फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: RAS Main Exam-2023 will be organized at 5 district headquarters

Jaipur News: RAS मुख्य परीक्षा-2023 कल, 5 जिला मुख्यालयों पर होगा आयोजन, जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 09:52 PM IST
सार

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी 14 जुलाई 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त का सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश-पत्र 17 जुलाई 2024 को जारी कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Jaipur News: RAS Main Exam-2023 will be organized at 5 district headquarters
राजस्थान लोक सेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन कल शनिवार 19 व 20 जुलाई रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सायं 5.30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी 14 जुलाई 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त का सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर 17 जुलाई 2024 को जारी कर दिए गए थे।  प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक घंटा पहले पहुंचना होगा
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्तावेज लाने होंगे साथ
राजस्थान राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें।


नकल करने पर यह होगी कार्रवाई
आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने से दंडित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed