फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Rajasthan gets 16 new IAS officers

Jaipur News: राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी किया पदोन्नति का आदेश

Mon, 30 Jun 2025 05:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

इन अधिकारियों की IAS कैडर में पदोन्नति 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। यह प्रक्रिया UPSC की सहमति और राज्य सरकार की संस्तुति के बाद पूरी हुई है। यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में शामिल होने की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

विज्ञापन
Jaipur News: Rajasthan gets 16 new IAS officers
आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किए गए 16 अधिकारियों की सूची भारत सरकार ने जारी कर दी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों की IAS कैडर में पदोन्नति एक जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी।

विज्ञापन


यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में शामिल होने की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सहमति और राज्य सरकार की संस्तुति के बाद अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची इस प्रकार है

  • नवनीत कुमार 
  • सुखबीर सैनी 
  • हर फूल सिंह यादव 
  • राजेश वर्मा 
  • सुरेश चंद्र 
  • महेंद्र कुमार खिंची 
  • अजीत सिंह राजावत
  • आदेश सिंह 
  • राकेश शर्मा 
  • जग वीर सिंह 
  • बृजेश कुमार चंदोलिया 
  • डॉ. हर सहाय मीणा 
  • जुगल किशोर मीणा 
  • राकेश राजोरिया 
  • ललित कुमार1
  • डॉ. शिव प्रसाद सिंह      


इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तैनात किया जाएगा। इस कदम से राज्य प्रशासन को और अधिक अनुभवी और सक्षम नेतृत्व मिलेगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जल्द ही इन सभी को IAS के अनुरूप नई पोस्टिंग भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed