Jaipur News: भाजपा कार्यालय में गूंजे कार्यकर्ताओं के मुद्दे, कर्नल राठौड़ बोले- हर समस्या का होगा समाधान
भाजपा के कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार को ढोक लगाने दिल्ली जाती थी और हम देश की सरकार के पास जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को उद्योग एवं वाणिज्य तथा खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ता सुनवाई आयोजित की। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कर्नल राठौड़ ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना भाजपा का मूल दायित्व है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार अब सप्ताह में तीन दिन पार्टी कार्यालय में मंत्रियों और पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ता सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है।
राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को करीब 90 परिवाद सुनवाई में पहुंचे। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर त्वरित कार्रवाई कराई गई, जबकि कुछ परिवाद संबंधित विभागों को अग्रेषित किए गए। नीतिगत विषयों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर समस्याएं राजस्व, बिजली-पानी, स्थानांतरण और विभागीय कार्यों से जुड़ी रहीं। राठौड़ ने कहा कि सुनवाई की प्रक्रिया से समस्याएं तेजी से अधिकारियों तक पहुंचती हैं, जिससे समाधान भी शीघ्र होता है।
ये भी पढ़ें: SIR Rajasthan: SIR का काम पूरा तो मना जश्न, चौमू में SDM ने BLO के साथ डीजे पर जमकर किया डांस
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार को केंद्र से लगातार सहयोग मिल रहा है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के समय समन्वय के अभाव से विकास कार्य बाधित रहते थे। कांग्रेसी दिल्ली एक परिवार के ढोक लगाने जाते थे, हम दिल्ली देश की सरकार के पास जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने पर ही प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार होगा और जरूरत होने पर प्रकरण मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
राठौड़ ने दावा किया कि राजस्थान निवेश के लिए तेजी से उभर रहा है क्योंकि यह उत्तर भारत का सबसे शांत और सुरक्षित प्रदेश है। राइजिंग राजस्थान और सिंगल विंडो क्लीरेंस के माध्यम से निवेश और रोजगार बढ़ाने पर सरकार फोकस कर रही है। प्रवासी राजस्थान दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के अनुभव, संसाधन और सीएसआर निवेश को प्रदेश के विकास से जोड़ने की पहल को उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिल रही है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मंत्री नारायण मीणा भी मौजूद रहे। सैनी ने कहा कि यह कार्यकर्ता सुनवाई है, जनसुनवाई नहीं। कार्यकर्ता अपने मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष या पदाधिकारी की अनुशंसा लेकर सुनवाई में आएं। उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिसंबर को चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और मंत्री मंजू बाघमार कार्यकर्ता सुनवाई करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.