{"_id":"6631c618599f9f299806d999","slug":"jaipur-news-out-of-control-car-hits-a-scooter-and-collides-with-another-vehicle-two-injured-in-the-accident-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: स्कूटी को टक्कर मारते हुए दूसरी गाड़ी में जा भिड़ी बेकाबू कार, हादसे में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: स्कूटी को टक्कर मारते हुए दूसरी गाड़ी में जा भिड़ी बेकाबू कार, हादसे में दो घायल
Wed, 01 May 2024 10:03 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 10:03 AM IST
सार
शहर के करधनी थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए एक अन्य कार से जा भिड़ी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करधनी थाना इलाके में एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को टक्कर मारी और फिर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और इसके बाद आगे जा रही एक कार को पीछे से टक्कर मारते हुए आगे जाकर बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे में महिला कांस्टेबल और कार का चालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।