फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Nursing incharge of SMS hospital raped a female employee

Jaipur News: एसएमएस अस्पताल के नर्सिंग इंचार्ज ने महिला कर्मचारी के साथ किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 20 Sep 2024 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि आरोपी ने ट्रांसफर की बात को लेकर उसे एक होटल में बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की और फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Jaipur News: Nursing incharge of SMS hospital raped a female employee
सीनियर नर्सिंग अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के सीनियर नर्सिंग अधिकारी नरेंद्र गर्ग पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार किया, और उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सुथार ने जानकारी दी कि करीब तीन-चार दिन पहले महिला ने जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एसएमएस अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र गर्ग ने उसे ट्रांसफर से संबंधित बातचीत के लिए एक होटल में बुलाया था। जब वो वहां पहुंची तो किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस के बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच की और आरोपी नर्सिंग अधिकारी नरेंद्र गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सुथार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और महिला को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन से कारक शामिल हो सकते हैं और क्या इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed