फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Modi Government Strength Women Empowerment India Colonel Rajyavardhan Rathore

Jaipur: नारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन, कर्नल राठौड़ बोले- नारी शक्ति के सशक्तिकरण में राष्ट्र की प्रगति

Wed, 06 Mar 2024 10:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

Jaipur: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह कार्यक्रम में सहभागिता की। इस सुअवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रवण करते हुए उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

विज्ञापन
Jaipur News Modi Government Strength Women Empowerment India Colonel Rajyavardhan Rathore
नारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र की सर्वांगीण प्रगति निहित है। मोदी सरकार नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। नारी शक्ति की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण मोदी जी की गारंटी है। देश के नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

विज्ञापन


महिलाएं आज नित नवीन कीर्तिमान रच रहीं
आजादी के अमृतकाल में नए भारत के नव निर्माण की ओर मोदी सरकार का अभूतपूर्व कदम है। इससे नारी सशक्तिकरण के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। हमारा देश नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर बढ़ रहा है। मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गईं जनहितैषी योजनाओं से महिलाएं आज नित नवीन कीर्तिमान रचते हुए देश की प्रगति को गति दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed