{"_id":"66b2391c4c7c7ef0580caaea","slug":"jaipur-news-mla-s-comment-on-rahul-gandhi-causes-uproar-in-the-house-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: विधायक की राहुल गांधी पर टिप्पणी से सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने PM के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: विधायक की राहुल गांधी पर टिप्पणी से सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने PM के खिलाफ की नारेबाजी
Tue, 06 Aug 2024 10:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:22 PM IST
सार
सदन में आपदा प्रबंधन के विषय पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर जो टिप्पणी की उसके बाद हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक तैश में आ गए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
सदन में बोलते विधायक गोपाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा में मंगलवार दिन हंगामेदार रहा। विधानसभा में आपदा प्रबंधन पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर जो टिप्प्णी की उससे कांग्रेसी विधायक आग-बबूला हो गए। शर्मा ने मुंबई हमले की याद दिलाते हुए कहा कि जब हमला हुआ तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे थे। यह खबर अखबारों में छपी हुई है। गुड़गांव में वह देर रात पार्टी कर रहे थे। इसके बाद सदन से बाहर भी उन्होंने इस बात को दोहराया। सदन में कांग्रेस विधायकों ने गोपाल शर्मा के इस बयान पर जबरदस्त विरोध जताया और वेल में आकर जोरदार नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बदले हालातों पर शर्मा ने कहा कि देश का नेतृत्व वहां के हालात पर चिंतन मनन कर रहा है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि वहां पर तख्तापलट के बाद में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा हैं। ये चिंता की बात है।
विज्ञापन