फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Minister Rajyavardhan's father Colonel Laxman Singh Rathore passed away

Rajasthan News: मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता लक्ष्मण सिंह का निधन, जयपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Thu, 06 Feb 2025 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी खुद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन
Jaipur News: Minister Rajyavardhan's father Colonel Laxman Singh Rathore passed away
कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। इसकी सूचना देते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी। जयपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।

विज्ञापन


कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने पिता के द्वारा दी गई शिक्षा एवं राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च मानते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बड़े ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।'
विज्ञापन

 


र्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पिताश्री ने भारतीय सेना में अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया और देश की रक्षा व सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed