{"_id":"6888869e600c66890e0104b6","slug":"jaipur-news-man-abducted-after-withdrawing-cash-from-bank-9-5-lakh-looted-police-suspect-personal-enmity-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: बैंक से निकलते ही युवक का अपहरण, साढ़े 9 लाख की लूट, पुलिस ने जताई आपसी रंजिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: बैंक से निकलते ही युवक का अपहरण, साढ़े 9 लाख की लूट, पुलिस ने जताई आपसी रंजिश की संभावना
Tue, 29 Jul 2025 02:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:00 PM IST
सार
बीते शुक्रवार को जयपुर के दुर्गापुरा इलाके में बैंक से रुपये निकालकर निकले युवक को जबरन कार में बैठाकर उससे साढ़े नौ लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का मानना है कि ये कोई पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात हुई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर चार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उससे साढ़े 9 लाख रुपये लूट लिए। घटना दोपहर करीब 12 बजे एसएल कट के पास स्थित एक बैंक के बाहर की है, जहां पीड़ित युवक कैश निकालने आया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक जोधपुर का रहने वाला है और हाल ही में जयपुर आया था। वह जब बैंक से 9 लाख 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकला, उसी दौरान एक कार में सवार चार युवक पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में बैठाकर आरोपी उसे करीब दो किलोमीटर दूर ले गए और रास्ते में सारा कैश छीनकर उसे कार से धक्का देकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: मोबाइल टूटने का बहाना बनाकर रुपये वसूलने वाले तीन ठग गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
पुलिस को मौके के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें पीड़ित युवक आरोपियों के साथ पहले हंसते हुए बातचीत करता नजर आ रहा है। फिर पैसे निकालने के बाद आपसी कहासुनी होती है और युवक को जबरन कार में बैठाया जाता है। पुलिस को शक है कि यह कोई सीधा लूट या अपहरण का मामला नहीं, बल्कि किसी पुराने आर्थिक लेनदेन या रंजिश का परिणाम हो सकता है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक पीड़ित के परिचित और साथी हैं।
फिलहाल पीड़ित युवक की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर कोई पुराना विवाद हो सकता है, जिसे सुलझाने के लिए यह पूरी घटना रची गई। हालांकि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।