{"_id":"66e447d028b44149be01e41a","slug":"jaipur-news-madan-rathore-gave-answer-regarding-municipal-chairman-balkishan-jangid-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पालिकाध्यक्ष की भाजपा में एंट्री पर उठे सवाल, जवाब में राठौड़ ने दिया महर्षि वाल्मीकि का उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पालिकाध्यक्ष की भाजपा में एंट्री पर उठे सवाल, जवाब में राठौड़ ने दिया महर्षि वाल्मीकि का उदाहरण
Fri, 13 Sep 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:40 PM IST
सार
सवालों के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महर्षि वाल्मीकि का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले के कर्मों को भूलकर सही मार्ग पर चलने वालों को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में सांभरलेक के पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस सदस्यता पर सवाल उठाए गए, तो राठौड़ ने दिलचस्प तुलना करते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपने महर्षि वाल्मीकि का इतिहास तो पढ़ा ही होगा। वे पहले डाकू थे, लेकिन उन्हें जब ज्ञान का बोध हुआ, तो वे महर्षि बने। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है?
दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके सांभरलेक के पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ को भाजपा में शामिल किया है। इस कदम पर उठे सवालों के जवाब में राठौड़ ने महर्षि वाल्मिकी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले के कर्मों को भूलकर सही मार्ग पर चलने वालों को मौका मिलना चाहिए।
राठौड़ ने इस मामले पर जोर देते हुए कहा कि कल क्या था, उसे भूल जाओ। हमारे यहां भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है और कानून अपना काम करेगा। अगर किसी को कानून के तहत सजा मिलनी है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि अगर कोई पहले के पाप छोड़कर आता है और सही मार्ग पर चलता है, तो उसे पुण्य प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। हम भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे कोई भी व्यक्ति हो।