{"_id":"6630fb328d547a7ca309ca72","slug":"jaipur-news-lottery-will-be-conducted-for-free-seats-in-non-government-schools-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: गैर सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश का मौका, कल निकाली जाएगी ऑनलाइन लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: गैर सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश का मौका, कल निकाली जाएगी ऑनलाइन लॉटरी
Tue, 30 Apr 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:38 PM IST
सार
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर समाज के असुविधाग्रस्त और दुर्बल वर्ग को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
निःशुल्क सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया कल एक मई, 2024 को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल कल एक मई 2024 को दोपहर तीन बजे राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर में गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश के लिए वरियता क्रम निर्धारण हेतु ऑनलाइन लॉटरी निकालेंगे।
विज्ञापन
सत्र 2024-25 में कुल 31,112 विद्यालयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन विद्यालयों के लिए 251549 बालक-बालिकाओं ने आवेदन किए हैं।
निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर समाज के असुविधाग्रस्त और दुर्बल वर्ग को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन