फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Legend-G T10 League’s Permission Cancelled Amid Serious Allegations, Organizers Served Notice

Jaipur News: आरोपों की बलि चढ़ी जयपुर में होने वाली क्रिकेट लीग, अनुमति निरस्त कर आयोजकों को नोटिस जारी किया

Fri, 08 Aug 2025 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 04:18 PM IST
सार

एसएमएस स्टेडियम में 7 अगस्त से होने वाली लेजेंड-जी टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग के आयोजकों पर गंभीर आरोपों के चलते इसकी अनुमति निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Legend-G T10 League’s Permission Cancelled Amid Serious Allegations, Organizers Served Notice
एसएमएस स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाली लेजेंड-जी टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग विवादों में घिर गई है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संज्ञान में कई गंभीर अनियमितताएं और आरोप आने के बाद 7 अगस्त को आयोजकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूर्व में दी गई अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि आयोजकों पर आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में संलिप्तता के आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैन लगाया गया है। इसके अलावा फर्म और उसके निदेशकों के खिलाफ देशभर में वित्तीय धोखाधड़ी और फिक्सिंग के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आयोजकों ने परिषद को किसी भी प्रकार की अग्रिम बुकिंग राशि भी नहीं सौंपी, जो नियमों का उल्लंघन है। अनुमति प्राप्त करते समय मौजूद प्रतिनिधि की पहचान भी संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नरेश मीणा से मुलाकात पर किरोड़ी का तंज- मैं तो खुले में मिल रहा हूं, आप चुपचाप चुनाव लड़वा रहे हो
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने आयोजकों को अध्यक्ष के समक्ष तुरंत उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही चेतावनी दी है कि पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त मानी जाएगी और किसी भी प्रकार का मैच आयोजन नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि लेजेंड-जी टी-10 लीग का भव्य शुभारंभ मंगलवार को जयपुर में हुआ था, जिसमें क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों, टीम मालिकों और लीग अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेने वाली थीं, जिनका नेतृत्व हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, तिलकरत्ने दिलशान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और एरोन फिंच जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे कर रहे थे। 13 अगस्त को रात 7 बजे स्टेडियम की चमचमाती रोशनी में ग्रांड फिनाले होना तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed