फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Laughter and sarcasm among BJP leaders in Birla Auditorium

Jaipur News: बिड़ला सभागार में हंसी और व्यंग्य का तड़का, भाजपा नेताओं ने चुटकी लेकर एक दूसरे पर कसे तंज

Tue, 03 Sep 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Sep 2024 10:12 PM IST
सार

मंगलवार को बिड़ला सभागार में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ओम माथур के नागरिक अभिनंदन समारोह में हास्य और व्यंग्य का अनोखा रंग देखने को मिला। भाजपा के बड़े नेताओं ने मंच से एक-दूसरे पर चुटकी लेते हुए मजेदार किस्से साझा किए, जिससे पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Jaipur News: Laughter and sarcasm among BJP leaders in Birla Auditorium
ओम माथुर के नागरिक अभिनंदन समारोह में सीएम का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से राज्यसभा सांसद ओम माथुर के नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम में हास्य और व्यंग्य का अनोखा रंग देखने को मिला। मंगलवार को बिड़ला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा के बड़े नेताओं ने अपने भाषणों में एक-दूसरे पर चुटकी लेते हुए कई मजेदार किस्से साझा किए, जिससे पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में जब राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी मंच पर आए, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम भूलते हुए राजेंद्र राठौर को अध्यक्ष कहकर संबोधित कर दिया। उन्होंने कहा, "हमको तो राजेंद्र राठौर ही याद रहते हैं, क्या करें।" इस पर पूरा हॉल हंसी से भर गया।
विज्ञापन


आमरस जैसा रिस्ता
तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ अपने संबंधों को आमरस की तरह बताते हुए कहा, "आमरस पीने में थोड़ा मीठा और थोड़ा खट्टा होता है, मेरा और वसुंधरा जी का संबंध भी आमरस की तरह ही रहा है।" इस पर वसुंधरा राजे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैसे होती थी लाइट बंद करके मारने की कोशिश
इसके बाद मदन राठौर ने भी राजेंद्र राठौर के नाम पर चुटकी ली और कहा, "राठौर, राठौर भाई भाई, दूसरी जाति कहां से आई।" मदन राठौर ने ओम माथुर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए बताया कि कैसे वो रात में एक खेल खेला करते थे, जिसमें दरवाजा और लाइट बंद कर एक-दूसरे को मारने की कोशिश की जाती थी। उनकी इस बात पर भी पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।


राजेंद्र राठौर ने अपने पहली बार मंत्री बनने का किस्सा सुनाते हुए बताया कि 1992 में जब मंत्री पद की शपथ के लिए लिस्ट फाइनल हुई थी, तो उनका नाम उसमें नहीं था। लेकिन ओम माथुर ने अपने हस्ताक्षर से उनका नाम लिस्ट में जोड़ दिया और वो पहली बार चिकित्सा राज्य मंत्री बने।

राजे ने भी ली चुटकी
वसुंधरा राजे ने भी मंच पर आते ही मदन राठौर को छेड़ते हुए कहा, "अब आप रात के काम छोड़कर दिन की बातें शुरू करो।" इसके बाद उन्होंने ओम माथुर के जीवन का विश्लेषण करते हुए उन्हें बाहर से सख्त और अंदर से नर्म बताया। उन्होंने कहा, "ओम जी, आप जितनी भी ऊचाई पर चले गए, लेकिन आपके पैर हमेशा जमीन पर ही टिके रहे।" राजे ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, "आजकल तो किसी को पीतल की नथ मिल जाती है, तो वो अपने को पंसारी समझने लगते हैं।"

इस पूरे कार्यक्रम में नेताओं की हंसी-मजाक और चुटीले अंदाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया और ओम माथुर का नागरिक अभिनंदन एक यादगार आयोजन बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed