फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Kharge will roar in Congress' Save Constitution Maha Rally in Jaipur

Jaipur News: "संविधान बचाओ" कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खरगे जयपुर में भरेंगे हुंकार

Sun, 27 Apr 2025 07:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 27 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

इस रैली को आगामी चुनावों के लिए बिगुल के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इसे 'संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई' करार दिया है, और रैली का असली निशाना केंद्र की मोदी सरकार पर रहेगा।

विज्ञापन
Jaipur News: Kharge will roar in Congress' Save Constitution Maha Rally in Jaipur
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी कल रामलीला मैदान में 'संविधान बचाओ महारैली' का आयोजन करने जा रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य वक्ता होंगे और मंच से हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


पार्टी ने इस आयोजन को केवल एक सभा नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के लिए बिगुल बजाने के रूप में तैयार किया है। खरगे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहित कई वरिष्ठ नेता भी जनसमूह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर सीधा निशाना
कांग्रेस ने इस रैली को 'संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई' करार दिया है। हालांकि असली निशाना केंद्र की मोदी सरकार पर रहेगा। पार्टी नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और आम जनता के अधिकारों का दमन कर रही है। रैली के माध्यम से कांग्रेस भाजपा के खिलाफ तीखा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी जैसलमेर में बिक रही सेना जैसी वर्दियां, सुरक्षा पर बड़ा सवाल


भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत
रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जयपुर समेत दौसा, टोंक, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं और सवाई माधोपुर जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता को लाने की व्यवस्था की है। विधायकों, सांसदों और संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि जितनी बड़ी भीड़ होगी, संदेश उतना ही प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें- जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग पर फोकस
कांग्रेस की रणनीति साफ है दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग को साधना। पार्टी जानती है कि आगामी चुनावों में इन वर्गों का समर्थन निर्णायक भूमिका निभाएगा। 'संविधान खतरे में है' का भावनात्मक संदेश देकर कांग्रेस इन समुदायों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रही है। इस रैली को देशभर में होने वाली ऐसी सभाओं की एक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा में हलचल
कांग्रेस की इस आक्रामक रणनीति को देखते हुए भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए रणनीति पर काम हो रहा है। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और संविधान और जनता के अधिकारों के मुद्दे पर मोदी सरकार को सीधी चुनौती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed