{"_id":"6659a5c7b8bc20a8ca085e59","slug":"jaipur-news-joshi-said-on-gehlot-s-statement-jalore-result-will-tell-who-is-right-dotasara-also-on-target-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गहलोत के बयान पर बोले सीपी जोशी- जालौर का चुनाव बताएगा कौन कितना कामगार, डोटासरा भी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गहलोत के बयान पर बोले सीपी जोशी- जालौर का चुनाव बताएगा कौन कितना कामगार, डोटासरा भी निशाने पर
Fri, 31 May 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 03:58 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर किए गए तीखे बयानों का जवाब देते हुए कहा कि जालौर का नतीजा ही बताएगा कि कौन कितना सही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर किए गए तीखे बयान के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि आगामी जालौर लोकसभा चुनाव का परिणाम ही स्पष्ट करेगा कि कौन नकारा और निकम्मा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को निकम्मा और नकारा कहना उनके अहंकार को दर्शाता है। अब चुनाव का नतीजा ही बताएगा कि कौन सच में नकारा था। जनता निर्णय करेगी कि गहलोत सही थे या वे नेता जो कांग्रेस छोड़कर गए।
विज्ञापन
डोटासरा पर भी निशाना साधा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के 'पर्ची' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे शायद भूल गए हैं कि एक कार्यक्रम में शिक्षकों ने तबादलों के बदले धनबल के उपयोग की बात कही थी। जोशी ने इस बयान को कांग्रेस की असली सोच और कामकाज की शैली का पर्दाफाश बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोई नई योजनाएं शुरू नहीं की थीं, जिन्हें भाजपा बंद कर सके। उन्होंने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार और अराजकता में डूबी हुई करार दिया, जिसका खामियाजा राजस्थान की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
यमुना जल समझौते पर कांग्रेस द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा की भजनलाल सरकार पानी, बिजली, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता देकर काम कर रही है, जिससे प्रदेश में विकास हो रहा है।
लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में 25 की 25 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस को अपनी चिंता करने की सलाह दी और भरोसा जताया कि जनता भाजपा को समर्थन देगी।