फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jalebi celebration in Rajasthan BJP on Haryana's victory

Rajasthan News: हरियाणा की विजय पर राजस्थान भाजपा में जश्न, जीत की जलेबी बनाकर मुख्यमंत्री ने किया धन्यवाद

Tue, 08 Oct 2024 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का वादा पूरा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन भी सराहा। शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमेशा लूट और झूठ की राजनीति की, लेकिन जनता ने इस बार उसे करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Jalebi celebration in Rajasthan BJP on Haryana's victory
लोगों के बीच जीत के जश्न में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियाणा की जनता का धन्यवाद और साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को समर्थन देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। हमने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का वादा किया था और जनता ने इस पर विश्वास दिखाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि हरियाणा के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन को इसका श्रेय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूट और झूठ की राजनीति का सहारा लिया है, लेकिन हरियाणा की जनता ने इस बार कांग्रेस और उसके सहयोगियों को करारा जवाब दिया है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना है, हम उस विश्वास को कायम रखते हुए हरियाणा और देश के विकास के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आलू से सोना और फैक्ट्री से जलेबी बनाने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बात करते हैं, उन्हें पहले सही जानकारी लेनी चाहिए और अपना सामान्य ज्ञान सुधारना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में हुए चुनावों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से काम किया, जिसके चलते पार्टी को वहां भी जीत मिली है। मुख्यमंत्री ने खुद जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को जीत की जलेबी खिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed