फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur Police Crack Down on Thar Stunt Driving; 157 Challans, 68 Vehicles Seized in Major Action

Jaipur Police News: काली थार पुलिस के निशाने पर; जयपुर में स्टंटबाजों के 157 चालान और 68 गाड़ियां जब्त

Thu, 27 Nov 2025 07:40 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 27 Nov 2025 07:40 AM IST
सार

जयपुर पुलिस ने थार और मॉडिफाइड वाहनों की स्टंटबाजी पर बड़ी कार्रवाई की। 2.5 घंटे की नाकाबंदी में 157 चालान काटे गए और 68 वाहन जब्त हुए। ब्लैक फिल्म और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर भी सख्ती हुई। कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur Police Crack Down on Thar Stunt Driving; 157 Challans, 68 Vehicles Seized in Major Action
चालकों का चालान काटते पुलिसकर्मी-सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी काले शीशों वाली थार जीप पुलिस के निशाने पर आ गई है।  स्टंटबाजी और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले थार और मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की।दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक शहर की प्रमुख सड़कों पर सघन नाकाबंदी की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर टीमों को निर्देश दिए। पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस ब्लैक फिल्म लगी थार और स्टंटबाजी करने वाले वाहन रहे। अभियान में कुल 157 चालान किए गए, जबकि थार और ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 68 गाड़ियां जब्त की गईं। इसके अलावा ब्लैक फिल्म लगी 77 गाड़ियों और मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने वाले 21 वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

यह भी पढें-  Dausa News: दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन


68 पावर बाइक्स भी जब्त
पुलिस ने 68 पावर बाइक्स और 68 थार गाड़ियां मौके से ही जब्त कीं। ये वाहन लंबे समय से शहर में दहशत फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के घेरे में थे। इस अभियान के बाद शहरवासियों ने राहत महसूस की है। लोगों का कहना है कि स्टंटबाजी के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। महिलाओं के साथ अभद्रता और पीछा करने जैसी शिकायतें भी बढ़ रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जयपुर की सड़कें सुरक्षित बनी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed