{"_id":"675c4e0ac8eca1db5e0c317c","slug":"jaipur-news-ips-officer-kishan-meena-reinstated-from-suspension-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: आईपीएस ऑफिसर किशन मीणा निलंबन से हुए बहाल, चुनाव ड्यूटी छोड़कर आने पर हुए थे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: आईपीएस ऑफिसर किशन मीणा निलंबन से हुए बहाल, चुनाव ड्यूटी छोड़कर आने पर हुए थे सस्पेंड
Fri, 13 Dec 2024 08:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:39 PM IST
सार
झारखंड विधानसभा चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान ड्यूटी छोड़कर जयपुर लौटने पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें निलंबित किया था। हालांकि, किशन सहाय ने ड्यूटी छोड़ने के पीछे मेडिकल कारणों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर किशन मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने आईपीएस ऑफिसर किशन सहाय मीणा का निलंबन खत्म कर उन्हें फिर से बहाल कर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें इलेक्शन ड्यूटी बीच में छोड़कर आने पर निलंबित किया था।
विज्ञापन
बीते दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी छोड़कर अपने घर लौटने के मामले में निलंबित चल रहे राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को राज्य सरकार ने शुक्रवार फिर से बहाल कर दिया है। इलेक्शन ड्यूटी छोड़कर आने पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को राजस्थान कार्मिक विभाग ने किशन मीणा सहाय को फिर से बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में लिखा गया है कि 15 नवंबर 2024 को अखिल भातीय सेवा (अनुशासन एवं अपील नियम, 1969) में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए किशन मीणा सहाय को निलंबित किया गया था, लेकिन अब लंबित जांच कार्रवाई को प्रभावित किए बिना किशन मीणा सहाय को निलंबन से बहाल किया जाता है।
विज्ञापन
हाल में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान किशन मीणा सहाय की झारखंड चुनाव में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना ही झारखंड चुनाव बीच में छोड़कर जयपुर आ गए। इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया था। हालांकि मीणा ने ड्यूटी बीच में छोड़कर आने के पीछे मेडिकल रीजन दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे पैर में गंभीर इंफेक्शन हो गया था जिसका इलाज जरूरी था।
विज्ञापन
मीणा ने सस्पेंशन पर कहा था- मैं ड्यूटी के प्रति समर्पित हूं
अपने सस्पेंशन पर किशन मीणा सहाय ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था- 'साथियों, आप लोग चिंता नहीं करें। यह विश्वास रखें कि न तो मैं झूठ बोलता हूं और न ही मेरे दिमाग में बेईमानी आती है। रही बात ड्यूटी की तो जहां मेरी पोस्टिंग रही है, वहां का पुलिस स्टाफ व जनता भी जानती है कि मैं ड्यूटी के प्रति कितना समर्पित रहा हूं। पद के कर्तव्यों के साथ-साथ रोजाना 100-50 लोग मुझसे मिलने आते हैं या फोन/मैसेज से मेरे संपर्क में आते हैं। आप सभी लोग भी मुझसे जुड़े हुए हो। अभी के मामले के बारे में बाद भी बताऊंगा।'