{"_id":"6829d41c2d5a028490001964","slug":"jaipur-news-ipl-match-between-rajasthan-royals-and-punjab-kings-at-sms-stadium-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: चाक चौबंद सुरक्षा के बीच SMS स्टेडियम में IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: चाक चौबंद सुरक्षा के बीच SMS स्टेडियम में IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में मुकाबला
Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
सार
काबले से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पिछले 10 दिनों में स्टेडियम को बम से उड़ाने की 5 धमकियों के बाद टू लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। पहली परत में बाउंसर और दूसरी में पुलिस की तैनाती की गई है। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में तैनात हैं। स्टेडियम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में मुकाबला।
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांचक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। तेज धूप और गर्मी के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का जोश कम नहीं दिखा। दोपहर 2 बजे से ही दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने लगे। कई फैंस राजस्थान रॉयल्स की टी-शर्ट पहनकर टीम को सपोर्ट करते नजर आए। बच्चों के बीच यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं जनप्रतिनिधि- गजेंद्र शेखावत
विज्ञापन
हालांकि मुकाबले से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पिछले 10 दिनों में SMS स्टेडियम को पांच बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में टू लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था लागू की गई है। पहली लेयर में बाउंसर तैनात किए गए हैं, जबकि दूसरी लेयर में पुलिस की टीम हर दर्शक की गहन जांच के बाद ही स्टेडियम में एंट्री दे रही है। करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। स्टेडियम और आसपास के इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती को लेकर बेनीवाल का बयान विवादों में, धनंजय सिंह ने कहा– 'इतिहास से अनभिज्ञ हैं माननीय'
गौरतलब है कि यह मुकाबला पहले 16 मई को होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण BCCI ने टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। हालात सामान्य होने के बाद नया शेड्यूल जारी किया गया और आज यह मुकाबला हो रहा है। मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम आज बाज़ी मारेगी।